नमन मंच🙏🏽🙏🏽🙏🏽🙏🏽 मनहरण घनाक्षरी
विषय शहीद
याद करें आज हम, पावन शहीद धर्म,
मनाए आजादी पर्व,
जग बलिहारी है।।
वीरों को बुलाये कैसे, जग को बतायें कैसे,
महके गगन बीच ,
केसर की क्यारी है ।।
वीरों को नमन कर ,धरा को चमन कर ,
भारती के लाल तुम ,
विपदा ही टारी है।।
अमर सपूत वीर ,अरि युद्ध कर चीर,
तुमसे ही शान अब ,
भारत की न्यारी है।।
पूनम शुक्ला
Comments
Post a Comment