तिरंगा गगन सजे,शहनाई मन बजे ,
पावन दिवस आज,
सभी को बताना है।।
अमर शहीद गाथा, श्रद्धा झुके सिर माथा ,
तिरंगा लहर जाए,
दिल से मनाना है।।
कफन को बांध सर ,आजादी है पायी नर,
पूनम की बात सुन,
यही समझाना है ।।
तिरंगा लहर जाये, देश छवि जग छाये,
अतीत गौरवशाली,
जग को दिखाना है।।
पूनम शुक्ला
क्रमांक 38
Comments
Post a Comment