मनहरण घनाक्षरी
विषय सैनिक
सीमा पर खड़े डटे, देखो नही पीछे हटे,
सैनिक महान आप,
आपको नमन है।।
बलिदान देश पर,किया आप शान संग,
शत्रु ललकार कर,
करते दमन है।।
मातृभूमि रखवारे, जगत नयन प्यारे,
शूरवीर शौर्यता ही
आप से चमन है।।
हौसले बुलंद हुए, धरा नभ खूब छुए,
वतन की रक्षा हेतु
जपते अमन है।।
पूनम शुक्ला
बरेली
Comments
Post a Comment