अभिनंदन-2022

🌹🌹🌹🌹🌹🍁🍁🍁🍁🍁🍁


नए साल की खुशियों के संग,

 गीत प्रेम के गायेंगे

 देख जगत पर कहीं अंधेरा,

 मिलकर दीप जलाएंगे।।


 प्रथम प्रभात हो नव दिवस का,

 बाइस का आगाज हो।

 प्रशस्त मार्ग हो जग में सबका,

मन में बस यही आज हो।

ओमीक्रोन कोरोना को तो ,

निश्चित दूर भगायेंगे ।

देख जगत में कहीं अंधेरा, 

मिलकर दीप जलाएंगे।।


 सुमनों से महके घर आंगन,

 खुशियों की सौगात हो।

 स्वस्थ रहें परिवार आपका, 

अमन चैन  की प्रात हो ।

नव संकल्पों से प्रेरित हो ,

राह नयी दिखलायेंगे ।

देख जगत पर कहीं अंधेरा,

मिलकर दीप जलायेंगे ।।


 नव वर्ष का उगता सूरज ,

नूतन सुख मय द्वार हो।

पूरे हो सब सपने-अपने ,

सदा आपका प्यार हो ।

खूब परिश्रम करके हम तो, 

 जीवन फूल खिलायेंगे।

देख जगत में कहीं अंधेरा,

मिलकर दीप जलाएंगे।।


पूनम शुक्ला

बरेली


🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

Comments

Popular posts from this blog

कहानी पार्ट 1

नया साल कविता प्रदीप छंद

संस्मरण बिस्तरबंद