सरसी छंद जीवन
रखो ध्यान तुम अपना खुद ही, जीवन है अनमोल।
बाँट सको तो बांटो दुख सुख,दर्द कभी मत घोल।।
कटु वचनों का कभी न कहना,रखो नेक व्यवहार।
मिल जुल कर तुम रहना सीखो, होगा बेड़ा पार
प्रभु ने भेजा तुमको भू पर,रखना उनका मान।
बच्चे सब परमेश्वर के है,इसका रखना ध्यान।।
जीवन मे देखे है हमने, सुंदर सुंदर साल।
रात दिवस अरदास यही है, बदले कभी न चाल।।
पूनम शुक्ला
सुंदर छंद के लिए आपको बहुत बहुत बधाई👏👏👏👏👏👏👏👏👌👌👌
Comments
Post a Comment