मत्तगयंद सवैया

नमन मंच 🙏🏽🙏🏽🙏🏽🙏🏽


जन्म मिला इस पावन भू पर,

 धन्य हुए अब भाग्य हमारे ।

मान लिया जग में सबने अब,

जीवन उत्तम राम सहारे ।

पावन निर्मल गंग धरा अब,

तारक शोभित अंबर सारे ।

पूनम की विनती सुन राघव,

 अर्पण जीवन पांव पखारे।।


पूनम शुक्ला

Comments

Popular posts from this blog

कहानी पार्ट 1

नया साल कविता प्रदीप छंद

संस्मरण बिस्तरबंद