दोहें हिम्मत



हिम्मत मन में रख सदा ,करो श्रेष्ठ तुम काम ।

रखो भरोसा ईश पर , समझ सफल तब नाम।।


देखो पक्षी को जरा ,उड़ते पंख पसार ।

हिम्मत से वे तो सदा, माने कभी ना हार।।


आगे बढ़कर ठान लो, मुश्किल हो यदि काज ।

हिम्मत को छोड़ो नहीं, मिल जाएगा ताज।।


हिम्मत से बनते सदा ,सारे  बिगड़े काम ।

चिंता सारी छोडिये ,भला करेंगे राम।।


करो नमन उनको सदा ,लिखते जो इतिहास।

हिम्मत के बल पर वही , बन जाते हैं खास।।


पूनम शुक्ला

Comments

Popular posts from this blog

कहानी पार्ट 1

नया साल कविता प्रदीप छंद

संस्मरण बिस्तरबंद