लावणी शहीद

 लावणी छंद विषय मिट्टी


भारत की मिट्टी है पावन ,हम सब शीश झुकाते हैं।

बलिदानी वीरों की गाथा ,सबको खूब सुनाते हैं।।

जन्म लिया इस मिट्टी मेंअब, माथे तिलक लगाते हैं ।

अमर शहीदों की कुर्बानी ,भूल नहीं हम पाते हैं । 


शस्य श्यामला मिट्टी में ये,  अन्न खूब उपजाता है।

निशदिन सेवा कर किसान ये, माटी स्वर्ण बनाता है ।।

अन्न फूल फल देकर हमको जीवन यही बचाता है।

इसको करके नमन हमेशा  ,वीर पुत्र कहलाता है।।


माटी की कीमत तो केवल, वही वीर बतलायेगा।

देश की खातिर सीमा से जो, पहन तिरंगा आयेंगा।।

शेखर और सुभाष भगत ने,भारत मान बढाया था।

जन्म मिले शत बार यहीं पर,प्रभु से खूब मनाया था।।

पूनम शुक्ला

Comments

Popular posts from this blog

कहानी पार्ट 1

नया साल कविता प्रदीप छंद

संस्मरण बिस्तरबंद