लाल बहादुर मनहरण घनाक्षरी

लाल बहादुर


मनहरण घनाक्षरी नमन मंच


भारत की शान लाल, पैंसठ का शुभ साल ,

विचार जीवन सादा

कभी ना भुलायेंगे।।


*समृद्ध किसान नारा*,*सैनिक भी लगे प्यारा* ,

सादगी जीवन भर,

 गुणगान गाएंगे।।


 भारत के रत्न आप, कद काठी मत नाप ,

देश पर सब वारा,

 मस्तक झुकाएंगे।।


 इरादे बुलंद भले, अभावों में  बढ़े पले,

 याद कर आज सभी,

 उत्सव मनायेंगे।।


पूनम शुक्ला

Comments

Popular posts from this blog

कहानी पार्ट 1

नया साल कविता प्रदीप छंद

संस्मरण बिस्तरबंद