शिक्षक आप जैसा गुरु मिला
शिक्षक
आप जैसा गुरु मिला,मन पुष्प जैसा खिला,
गुरू को नमन करें,
दोनों कर जोड़ के ।।
आशीर्वाद प्रभु देना ,पाप सब हर लेना,
मन का तमस मिटा ,
द्वेष भाव छोड़ के।।
करे नित आराधना, नियमित हो साधना,
छंद भाव मन जगे,
अहंकार तोड़ के ।।
ज्ञान गंगा भर कर,कुमति को हर कर,
सत्य का वरदान दो,
तम घट फोड़ के ।।
पूनम शुक्ला
Comments
Post a Comment