प्रभु राम की कर साधना

बजरंग बली


प्रभु राम की कर साधना खुश हो बली सच  जान लो ।

रवि को करें भय ग्रस्त ये कपि बात भी तुम मान लो।

प्रभु  राम का अब दूत है यह श्रेष्ठ शक्ति अपार है।

हम धाम में उनके चले अब आज मंगलवार है।

तुम यूं  नवाकर शीश को कर आरती हनुमान की।

 कर कामना जग की सुने अब राम  के गुणगान की ।

कपिराज को गुनते सभी इस बात का अभिमान है ।

शुचि शील  शोभित पा सके वर भाव ही  अरमान है  ।।


पूनम शुक्ला

Comments

Popular posts from this blog

कहानी पार्ट 1

नया साल कविता प्रदीप छंद

संस्मरण बिस्तरबंद