कंठ मात माला साजे
घनाक्षरी
जय माँ शारदे
🌹🌸🌺🍁🌻🌸🌺🍁🌹
कंठ मात माला साजे , शुभ हाथ वीणा बाजे ,
महामाया शतरूपा,
*जन गीत गाएँ रे*।।
उर सभी पाप हरो , मम शब्द कोश भरो,
कमल आसन शोभे ,
*सब सुख आएँ रे* ।।
शत रूपा बल प्रदा , महा भद्रा ज्ञान प्रदा ,
तेरा रूप जब प्यारा ,
*हम वारी जाएँ रे* ।।
तुम को निहार रहे ,सब कुछ वार रहे ,
ज्ञान भक्ति मांग कर,
*हिय सुख पाएँ रे* ।।
पूनम शुक्ला
Comments
Post a Comment