हरियाली तीज आज
घनाक्षरी हरियाली तीज
🌹🌸🌹🌸🌺🍁
सभी बहनों व साखियों को ढेर सारी शुभकामनाएं ।
हरियाली तीज आज ,नहीं कोई दूजा काज ,
सँवरने सजनेका,
दिन आज खास है।।
गृह निज झूला झूले ,पैग बढ़ा नभ छुले ,
हाथ चूड़ी माथे बिंदी ,
मन जब रास है ।।
जगको प्रसन्न कर , नारी सुहागन रख ,
पूजा करूं गौरी मैया ,
जब तक सांस है।।
लाल हरे परिधान , सजे हम बड़े शान ,
मांगमें सिंदूर शोभे ,
मन परिहास है ।।
पूनम शुक्ला
Same to you
ReplyDelete