जय बजरंग बली
जय बजरंग बली
प्रभु राम की कर साधना खुश हो बली सच जान लो ।
रवि को करें भय ग्रस्त ये कपि बात भी तुम मान लो।
प्रभु राम का प्रिय दूत है यह, श्रेष्ठ शक्ति अपार है।
हम धाम में उनके चले अब आज मंगलवार है।
तुम यूं नवाकर शीश को कर आरती हनुमान की।
कर कामना जग की सुने अब राम के गुणगान की ।
कपिराज को गुनते सभी इस बात का अभिमान है ।
शुचि शील शोभित पा सके वर भाव ही अरमान है ।।
पूनम शुक्ला
Comments
Post a Comment