बाला देखे नभ रंग
बाला देखे नभ रंग ,मोहक मुस्कान संग,
नीला रंग खूब सजे ,
देखें मनुहार के ।।
हृदय हिलोर मारे ,छाये धरा नभ तारे ,मन भाये ये सावन,
गीत है मल्हार के ।।
देख पिय शरमाई ,प्रेम गीत खूब गायी ,
आनंद समाये मन ,
दिन ये त्योहार के ।
जीवन सुखद क्षण ,साक्षी बना कण कण ,
गीत राग मन बसे ,
प्रीत उपहार के ।।
पूनम शुक्ला
Comments
Post a Comment