शुभ रविवार आया
मनहरण घनाक्षरी
🌻🍁🌺🌸🌹🍁🌺🌸🌹🌹
शुभ रविवार आया , ताप नहीं कम लाया ,
बार बार देखे नभ ,
चहुँ ओर घूम के ।।
लालिमा चमक लिए, संध्या संग सजे दिए ,
सूरज पश्चिम ओर ,
गया खूब धूम के ।।
अन्न धान सूख गए, इंद्रदेव रूठ गए,
बूँद नहीं पानी लायें,
मेघा बड़े सूम के ।।
बाल वृद्ध गली-गली , खिले नहीं एक कली,
आराधना करें धरा ,
आओ मेघा झूम के ।।
पूनम शुक्ला
Comments
Post a Comment