आओ मेघा कहे रानी
घनाक्षरी मेघा
आओ मेघा कहे रानी ,जल्दी लाओ खूब पानी,
काले काले मेघ प्यारे ,
आओ घर छोड़ के ।।
उमड़ घुमड़ कर ,बरस बरस कर , कहे रानी आना अब ,
बादलों को तोड़ के ।।
नदी बहे कल कल ,भीगें हम इस जल ,
नाव मेरी तेज चले ,
कागज को मोड़ के ।।
लाएँ छाता स्कूल जाएं ,खूब शिक्षा हम पाएँ ,
पूनम नमन करें
देख कर जोड़ के ।।
पूनम शुक्ला
Comments
Post a Comment