सरसी छंद देशभक्ति
सरसी छंद
विषय देशभक्ति नमन पटल
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
हमें देश से प्यार बहुत है,करते हम सम्मान।
झूला करते फंदे पर हम,रखकर इसका मान ,
बनकर के तुम सभ्य नागरिक,मानो कभी न हार।
मात पिता की सेवा करना,यह भी एक प्रकार।
काम समय पर पूरा करना ,होता ना आसान
मिल जुल कर हम रहना सीखे ,अपना देश महान ।।
भूल नहीं सकते अतीत के,जीवन भर अहसास ।
देशभक्त की ज्वाला दिल में, जलती रखना पास।।
मिली हमें आजादी कैसे,रखते हमतो याद ।
देश हमारा रहे सुरक्षित,करते हम फरियाद।।
विश्व गुरु बनकर यह भारत ,रहा बांटता ज्ञान ।
आज सभी मिल पूजा करते ,भारत देश महान ।।
पूनम शुक्ला
Comments
Post a Comment