शुभ कपि राज वार

 शुभ घनाक्षरी

🙏🌻🌹🌸🌺🍁🌹🌻🙏

शुभ कपि राज वार , चढ़ा फूल पत्र हार ,

 प्रभु राम दूत यह ,

 करें सब मान हैं ।।


रवि रहे भय ग्रस्त , दुख कष्ट्र हम त्रस्त ,

देदो आशीर्वाद हमें ,

 नहीं कुछ ज्ञान है ।।


सजा राम दरबार, नैया मेरी करो पार ,

 पैर तले बैठ कर,

 देखो कैसी शान है ।।


हनुमत   रक्षा  करें, भूत प्रेत  सब डरें , 

बजरंग बाण जप , 

अति मृदु गान है।।

🌻🌹🌻🌹🌹🌹🌹🌹🌹

पूनम शुक्ला

Comments

Popular posts from this blog

कहानी पार्ट 1

नया साल कविता प्रदीप छंद

संस्मरण बिस्तरबंद