नारी
नमन पटल को
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता
अंतिम
दिनांक:- 08/07/2021
वार:-गुरूवार
विषय: सीता क्या फिर से बनवास सह पाएगी।
द्रौपदी क्या फिर से कृष्ण से कह पाएगी ।।
राम को मिला वनवास सीता ने साथ निभाया ,
पांडव गए अज्ञातवास द्रौपदी ने हाथ बढ़ाया ,
पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलती रही हमेशा ,
हर युग ने नारी को क्यों बार-बार सताया ।।
नारी का भाग्य आखिर कब तक पुरुष रचेगा,
हर युग का धृतराष्ट्र कभी कुछ नहीं कहेगा,
फिर क्या द्रौपदी फिर से कृष्ण से कह पाएगी ,
क्या अबला बेचारी कमसिन का खिताब कभी हटेगा ।।
नारी को कमजोर ना समझना अब धधकती चिंगारी है ,
मान मर्दन करने वालों के लिए रणचंडी अवतारी है ,
क्या सोचा तुमने सीता क्या फिर से बनवास सह पाएगी ,
नहीं साथ की उसे जरूरत, स्वयं दुर्गा बन नाम कर जाएगी ।।
पूनम शुक्ला
बरेली उत्तर प्रदेश
Comments
Post a Comment