शुभ सोमवार आज
घनाक्षरी शुभ सोमवार
🌹🌸🌺🍁🌻💥
शुभ सोमवार आज , छोड़ो सारे काम काज ,
भोलेनाथ कृपा करो ,
कहे जन मन से ।।
बेलपत्र फूल दीप ,नहीं मोती बिन सीप ,
दया करो नील कंठ ,
घंटा बजे टन से ।।
शोभा पाए शिव जटा ,देखे गिरी तेरी छटा ,
पूजा थाल खूब सजा ,
अवनत तन से ।।
लिए गौरा संग संग , शोभा पाएं शीश गंग ,
नहीं कोई मोह माया ,
कहे हम धन से ।।
पूनम शुक्ला
Comments
Post a Comment