गणपति आज बार ,
घनाक्षरी
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
गणपति आज बार ,बेड़ा होगा सब पार ,
करें जब तेरा ध्यान ,
*प्रभु सुख दीजिए* ।।
गौरा आज्ञा नित माने ,सुत धर्म खूब जाने ,
मोदक पसंद करें ,
*ज्ञान रस पीजिए*।।
रिद्धि सिद्धि शोभा पाएं , गजानन आज आएँ ,
पाएँ जगत आशीष ,
*काम ऐसा कीजिए* ।।
गौरीसुत दुख हरो ,शिव क्रोध दूर करो ,
दीप जले भोग लगे ,
*कष्ट हर लीजिये* ।।
पूनम शुक्ला
Comments
Post a Comment