अनगढ़े शब्दों का सार,
अनछुए भावों का विचार है कविता ।
दिनकर का तेज़ पुंज ,
पूनम की चांदनी है कविता ।।
शांत सागर की हिलोल,
निर्मल गंगा की धार है कविता ।
खूबसूरत मेघो का आभास ,
खेतो की हरियाली है कविता ।।
माँ वीणा का संगीत,
रति का श्रृंगार है कविता ।
भूखे का निवाला,
पिपासु का नीर है कविता ।।
पाँच तत्वों से बना जीवन ,
इस जीवन का नाम है कविता ।
रसों का अद्भुत संगम,
साहित्य की सुंदर विधा है कविता ।।
साहित्य की सुंदर विधा है कविता ।।
Comments
Post a Comment